आम्रपाली

आम्रपाली 
भारत का इतिहास(History of india) 
भारत का इतिहास विविधताओं से भरा पड़ा है। कदम-कदम पर यहां एक ऐसी कहानी या हकीकत से सामना होता है जो एक बारगी अचरज तो पैदा करती है लेकिन अगर वो सच है तो उसे अपनाने के अलावा और कोई विकल्प भी नहीं होता।
निश्चित तौर पर भारत(India) में कुछ विषय शुरुआत से ही चर्चित रहे हैं, जिनमें जादू-टोने(Black magic), भूत-प्रेत(Ghost), राजनीति(Politics) के अलावा महिलाओं की स्थिति शामिल हैं।आज भले ही महिलाएं अपने दम पर अपने लिए नया मुकाम गढ़ रही हैं और उन्हें हासिल भी कर रही हैं, लेकिन भारत के इतिहास पर नजर डालें तो शुरुआती समय से ही महिलाओं को सिर्फ भोग्या ही समझा जाता रहा है। वेश्यावृत्ति (sex workers)को तो भारत के सबसे पुराने पेशे के तौर भी जाना जाना जाता है।वर्तमान दौर में वेश्याओं को समाज की हीनभावना का शिकार होना पड़ता है लेकिन शुरुआत से ऐसा कभी नहीं था, क्योंकि भारत में वेश्याओं का इतिहास बेहद दिलचस्प और शान-शौकत से भरा रहा है।.
इतिहास की सबसे खूबसूरत स्त्री के रूप में प्रख्यात आम्रपाली(Amarpali) को भी वेश्या बनना स्वीकारना पड़ा। वह किसी की पत्नी तो नहीं बन सकी लेकिन संपूर्ण नगर की नगरवधू जरूर बन गई। 
आम्रपाली ने अपने लिए ये जीवन स्वयं नहीं चुना था, बल्कि वैशाली(VAISHALI) में शांति बनाए रखने, गणराज्य की अखंडता बरकरार रखने के लिए उसे किसी एक की पत्नी ना बनाकर नगर को सौंप दिया गया। आम्रपाली के जैविक माता-पिता का तो पता नहीं लेकिन जिन लोगों ने उसका पालन किया उन्हें वह एक आम के पेड़ के नीचे मिली थी, जिसकी वजह से उसका नाम आम्रपाली रखा गया।खूबसूरत नैन-नक्श वाली आम्रपाली को हर कोई अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहता था, लेकिन वह किसकी अर्धांगिनी(Wife) बनेगी इस बात पर नगर में शीत युद्ध सा माहौल पैदा हो गया था, अगर वह किसी एक का हाथ थामती तो अन्य लोग आक्रोश में आ जाते, इसलिए उसके भाग्य में कुछ ऐसा लिख दिया गया जिसकी कल्पना तक उसने नहीं की होगी। वह वैशाली(Vaishali) की नगरवधू बन गई, जिसके आगे अमीर से अमीर व्यक्ति, हर नामचीन हस्ती अपना सिर झुकाती थी और उसकी सोहबत के लिए तरसती थी। यह भी कहा जाता है कि आलीशान महल और सभी सुख-सुविधाओं से लैस जीवन व्यतीत करने वाली आम्रपाली के पास इतनी धन-दौलत थी कि वह राजा (King) को भी पैसे उधार दिया करती थी।
 आम्रपाली अकेली ऐसी शख्सियत नहीं थी वरन् इतिहास ऐसी स्त्रियों की कहानियों से भरा हुआ है। फर्क बस यही है कि पहले हर स्त्री इनकी शान, खूबसूरती और लोकप्रियता से जलन करती थी और खुद अपने लिए ऐसा ही भविष्य(Future) मांगती थी वहीं जब से उन्हें ‘कोठेवाली’ की संज्ञा दी जाने लगी तबसे उनकी छवि खराब होने लगी। वेश्यावृत्ति(Prostitution) के इतिहास को रामायण और महाभारत काल से भी जोड़ा जा सकता है, प्राचीन समय से ही यह समाज का हिस्सा रहा है। 
पहले नर्तकी या नगरवधू कही जाती थीं, जिनका काम अपनी शरण में आए पुरुषों को प्रेम की अनुभूति प्रदान करना होता था। फिर उन्हें ‘कोठेवाली’ की संज्ञा दी गई और अब उन्हें बस एक ही नाम से जाना जाता है ‘वेश्या’(.Prostitute )।मुगल काल के शासक वेश्याओं की बुद्धिमानी और उनकी सुंदरता, दोनों के ही कायल थे। वह उन्हें अपने जीवन में खास महत्व देते थे।आज के दौर में भले ही मजबूरी की वजह से महिलाएं वेश्यावृत्ति को चुनती हों लेकिन पहले यह एक गर्व और गुमान करने वाली बात होती थी। 
मध्ययुगीन काल में वेश्याओं (Prostitute)
की स्थिति बद से बदतर होती गई। पहले देवदासी प्रथा का चलन और बाद में अपनी इच्छानुसार स्त्री (Women) की देह का शोषण करना पुरुष प्रधान समाज अपना अधिकार समझता था। 
ब्रिटिश(British) काल के दौरान वेश्याओं के जीवन को थोड़ी राहत मिलने लगी। वेश्यालयों और कोठों पर रहने वाली औरतें फिल्मी दुनिया में आकर अपनी किस्मत के चमकने की राह देखने लगीं। अब फिर से उनका जीवन एक अंधेरी खाई की ओर फिसलता जा रहा है और शायद पुरुषों के आधिपत्य वाले इस समाज में अब किसी सुधार की उम्मीद भी बेमानी है।




The history of India is replete with variations.  Step-by-step here, we are confronted with a story or reality that produces a surprise once but if it is true then there is no other option but to adopt it.
Certainly in India, some topics have been discussed since the beginning, including Black Magic, Ghost, Politics, and the status of women.  On their own, they are creating a new place for themselves and achieving them, but if we look at the history of India, from the earliest times, women have been considered as Bhogya only.  Prostitution (sex workers) is also known as the oldest profession in India. At present, prostitutes have to suffer the inferiority of society, but never from the beginning, because the history of prostitutes in India is very interesting and  Has been full of pride.
Amarpali, famous as the most beautiful woman in history, also had to accept being a prostitute.  She could not become anyone's wife, but she definitely became a city bride.
Amrapali did not choose this life for herself, but instead was handed over to the city to maintain peace in Vaishali (VAISHALI), to preserve the integrity of the republic and not to marry his wife.  Amrapali's biological parents are not known, but the people who followed her found her under a mango tree, due to which she was named Amrapali. Make everyone beautiful Amrapali with her life partner  Wanted, but on whom she would become the wife, there was a cold war atmosphere in the city on this, if she would hold one hand, the others would get angry, so something in her fate was written which  He would not have even imagined.  She became the wife of Vaishali, before whom every eminent person, rich and wealthy, bowed her head and yearned for her dignity.  It is also said that Amrapali, living in a luxurious palace and equipped with all the comforts, had so much wealth that she used to lend money to the King.
Amrapali was not the only person but history is full of stories of such women.  The only difference is that earlier every woman was jealous of their elegance, beauty and popularity and sought such a future for herself, whereas from the time she started being labeled as 'Kothewali', her image started getting tarnished.  The history of prostitution can also be linked to the Ramayana and Mahabharata times, it has been a part of society since ancient times.
Previously it was called dancer or nagarvadhu, whose job was to provide a feeling of love to the men who came to his shelter.  Then she was called 'Kothewali' and is now known by the same name as 'prostitute' (. Prostitute). The rulers of the Mughal period were convinced of both the intelligence and their beauty.  He used to give them special importance in his life. Even today, due to compulsion, women would choose prostitution, but earlier it was a proud and pretentious thing.
Prostitute in medieval times
The situation got worse from bad to worse.  First the practice of Devadasi system and later exploiting the body of women according to their will, the male dominated society considered their right.
During the British period, the lives of prostitutes got some relief.  The women living in brothels and brothels came into the film world and started looking for their destiny to shine.  Now again his life is slipping towards a dark abyss and perhaps the hope of any improvement in this society dominated by men is also meaningless.