अपना हाजीपुर
आज का हाजीपुर शहर किसी काल में एक गाँव मात्र होने के बावजूत बहुत महत्त्वपूर्ण था।गंगा तट पर स्थित गांव का पुराना नाम उच्चकला (उकबेलपुर) था। मध्यकाल में बंगाल के गवर्नर हाजी इलियास शाह के 13 वर्षों के शासनकाल में यह कस्बाई का रूप लेने लगा। ऐसा माना जाता है कि गंडक नदी के तट पर विकसित हुए शहर का वर्तमान नाम हाजी इलियास के नाम पर पड़ा है।
इतिहास
गंगा और गंडक के तट पर बसे इस शहर का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व है। हिन्दू पुराणों के अनुसार यहां गज (हाथी) और ग्राह (मगरमच्छ) की लड़ाई में प्रभु विष्णु के स्वयं यहाँ आकर गज को बचाने और ग्राह को शापमुक्त करने का वर्णन है। कौनहारा घाट के पास कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला लगता है। ईसा पूर्व छठी शताब्दी के उत्तरी और मध्य भारत में विकसित हुए १६ महाजनपदों में वैशाली का स्थान अति महत्त्वपूर्ण था। नेपाल की तराई से गंगा के बीच फैली भूमि पर वज्जिसंघ द्वारा गणतांत्रिक शासन व्यवस्था की शुरूआत की गयी थी। वज्जिकुल में भगवान माहवीर जन्म स्थली शहर से ३५ किलोमीटर दूर कुंडलपुर (वैशाली) में महत्मा बुद्ध इस धरती पर तीन बार आगमन हुआ था। भगवान बुद्ध के सबसे प्रिय शिष्य आनंद की पवित्र अस्थियाँ इस शहर में जमीन में जमींदोज है।
हर्षवर्धन के शासन काल खत्म होने के बाद यहाँ कुछ समय तक स्थानीय क्षेत्रीय का शासन रहा तथा आठवीं सदी के बाद बंगाल के पाल वंशसकों का शासन शुरु हुआ। तिरहुत पर लगभग 11वीं सदी चेदी वंश का भी कुछ समय शासन रहा। तुर्क-अफगान काल में 1211 से 1226 बीच गयासुद्दीन एवाज तिरहुत का पहला मुसलमान शासक बना। 1323 तुगलक वंश के गयासुद्दीन तुगलक का राज आया। इसी बंगाल के एक शासक हाजी इलियास शाह ने 1345 ई से 1358 ई तक यहाँ शासन किया। चौदहवीं सदी के अंत में तिरहुत समेत पूरे उत्तरी बिहार का जौनपुर के राजाओं के हाथ में चला गया, जो तब तक जारी रहा जब तक दिल्ली सल्तनत के शिकांदर लोधी ने जौनपुर के शासकों को हराकर अपना शासन स्थापित नहीं किया।
बाबर ने अपने बंगाल अभियान के दौरान गंडक तट पर एक किला होने का जिक्र 'बाबरनामा' में किया है। 1572 ई॰ से 1542 ई॰ के दौरान बंगाल विद्रोह को कुचलने के क्रम अक़बर की सेना ने दो बार हाजीपुर किले पर घेरा डाला था। 18 वीं सदी के दौरान अफ़ग़ानों द्वारा शहर पर कब्जा किया गया। स्वतंत्रता आन्दोलन के समय हाजीपुर के शहीदों की अग्रणी भूमिका रही है। वसाबन सिंह, बेचन शर्मा, अक्षयवट राय, सीताराम सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में महत्त्वपूर्ण हिस्सा लिया। ७ दिसम्बर १९२० तथा १५ और १६ अक्टुबर १९२५ गांधी जी का हाजीपुर आगमन हुआ था। पुनः बिहार में भीषण भूकम्प के बाद १४ मार्च १९३४ को बापू तीसरी बार हाजीपुर आना हुआ।
जलवायु
वैशाली जिले का यह शहर उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु क्षेत्र में है। ७° से ४५° सेंटीग्रेड वार्षिक तापान्तर तथा १०५० मिलीलीटर सालाना वर्षा के साथ यह आर्द्र क्षेत्र मुख्यतः उत्तर-पश्चिमी मानसूनी वर्षा पर निर्भर करता है। मई-जून में 'लू' का चलना तथा दिसम्बर-जनवरी के महीनों में 'शीतलहर' का प्रकोप आमतौर पर देखा जाता है। मानसून का आगमन जून के मध्य में होता है। स्थानीय जलवायु धान, गेहूँ के अलावे मक्का, तिलहन तथा दलहन फसलों के लिए उपयुक्त है।
भौगोलिक स्थिति
दक्षिण में गंगा और पश्चिम गंडक नदी से घिरा यह स्थान अपनी सामरिक और व्यापारिक गतिविधियों के लिए इतिहास प्रसिद्ध रहा है। वर्तमान पटना से २० कि॰मी॰, मुजफ्फरपुर से ५४ कि॰मी॰ और वैशाली से ३५ कि॰मी॰ की दूरी पर है। उत्तर बिहार को पटना से जोडने वाली गंगा नदी पर सड़क पुल बनने के बाद हाजीपुर का महत्त्व बढ गया। सिवान, छपरा और सारण को हाजीपुर को जोडने के लिए गंडक नदी पर १८१७ में बना सड़क पुल तथा जगजीवन रेल पुल है। एक नये सड़क पुल का निर्माण हाल ही में हुआ है जबकि गंडक पर नये रेल पुल का काम चल रहा है। हाजीपुर को पटना से रेलमार्ग द्वारा जोड़ने के लिए गंगा नदी पर दीघा-सोनपुर रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण हो चुका है और रेलों का आवागमन भी हो रहा है। पटना, पाटलिपुत्र जंक्शन से पहलेजा ब रास्ता सोनपुर तथा हाजीपुर की ओर रेल मार्ग द्वारा आया-जाया जा सकता है। जलोढ मिट्टी और उर्वर भूमि के कारण यहाँ बागवानी कृषि का अच्छा विकास हुआ है। मालभोग, चीनिया और अलपान केले तथा आम की मालदह, सीपिया, कृष्णभोग, लड़ुई मिठुआ, दसहरी किस्मों के लिए हाजीपुर की अच्छी ख्याति है। इसके अतिरिक्त रसीले शाही लीची का स्वाद यहाँ की गर्मियों को उबाऊ नहीं बनने देता। सोनपुर में लगनेवाले हरिहरक्षेत्र मेले के समय हाजीपुर महत्त्वपूर्ण सम्पर्क शहर बन जाता है।
जनसांख्यिकी
शहर की आबादी में हिन्दू और मुस्लिम की प्रधानता है। शिक्षा के माध्यम के रूप में हिन्दी या उर्दू भाषा का प्रयोग होता है। 1901 ई॰ में हाजीपुर की आबादी 21398 थी, जो 2011 में बढ़कर 147,688 हो गयी। वर्तमान में शहर में पुरुषों की संख्या 78,047(53%) तथा स्त्रियों की संख्या 69,641(47%) है। 14.15% जनसंख्या 0-6 आयुवर्ग में है। साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत के करीब (60%) है। 8 सितम्बर 1996 को पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय बनने के बाद, रेलवे तथा राष्ट्रीय स्तर के अन्य संस्थानों के सरकारी तथा गैर-सरकारी सेवकों का अस्थायी निवास बनने से हाजीपुर के जनसांख्यीय परिदृश्य में बदलाव आया है। शहर की आबादी में वैशाली तथा पड़ोसी जिले को स्थानीय लोगों की बहुतायत है। हाजीपुर नगर क्षेत्र 39 वार्डों में बँटा है। नागरिक सुविधाओं तथा स्थानीय सड़कों का देखभाल हाजीपुर नगर परिषद् करती है
Today's city of Hajipur was very important in spite of being a village at some time. The old name of the village on the banks of the Ganges was Uchkala (Ukbellpur). During the 13 years of the reign of Bengal Governor Haji Ilyas Shah in the medieval period, it began to take the form of a town. It is believed that the present name of the city, developed on the banks of the river Gandak, is named after Haji Ilyas.
History
Nestled on the banks of the Ganges and Gandak, this city has religious and historical significance. According to Hindu Puranas, there is a description of Lord Vishnu himself coming here in the battle of Gaja (elephant) and Graha (crocodile) to save Gaja and curse Graha. A fair is held on the day of Kartik Purnima near Kaunhara Ghat. Vaishali was the most important place in the 14 Mahajanapadas that developed in northern and central India in the sixth century BC. The republican system of governance was introduced by Vajjasingha on the land spread between the Ganges from the Terai of Nepal. Mahatma Buddha had come to this earth thrice in Kundalpur (Vaishali), 35 km from the city of Lord Mahvir's birthplace in Vajjikul. The sacred bones of Anand, the most beloved disciple of Lord Buddha, are ground in this city.
After the end of the reign of Harshavardhana, the local territorial rule was here for some time and after the eighth century the Pala dynasty of Bengal started the rule. Tirhut was also ruled for some time by the 11th century Chedi dynasty. In the Turk-Afghan period, between 1211 and 1226, Ghiyasuddin Aivaz became the first Muslim ruler of Tirhut. 1323 Ghiyasuddin Tughlaq of Tughlaq dynasty came to rule. Haji Ilyas Shah, a ruler of this Bengal, ruled here from 1345 AD to 1358 AD. Towards the end of the fourteenth century the whole of northern Bihar, including Tirhut, passed into the hands of the kings of Jaunpur, which continued until Shikandar Lodhi of the Delhi Sultanate defeated the rulers of Jaunpur and established his rule.
Babur has mentioned in his Babarnama during his Bengal campaign that there is a fort on the Gandak coast. During 1572 AD to 1542 AD, Akbar's army besieged the Hajipur fort twice in order to crush the Bengal rebellion. The city was captured by the Afghans during the 18th century. The martyrs of Hajipur have played a leading role during the freedom movement. Freedom fighters like Wasaban Singh, Bechan Sharma, Akshaywat Rai, Sitaram Singh took an important part in the fight against the British rule. On December 6, 1920 and 15 and 14 October 1925, Gandhiji arrived in Hajipur. Bapu came to Hajipur for the third time on 14 March 1936 after a severe earthquake in Bihar.
Climate
This city of Vaishali district is in the tropical monsoon climate zone. This humid region mainly depends on the northwest monsoon rainfall, with an annual temperature of 6 ° C to 85 ° C and annual rainfall of 1050 ml. Walking of 'Lu' in May-June and 'Coldhar' outbreak are commonly seen in the months of December-January. The arrival of monsoon occurs in the middle of June. The local climate is suitable for maize, oilseeds and pulses crops other than paddy, wheat.
geographical situation
Surrounded by the Ganges in the south and the Gandak River in the west, this place has been history famous for its strategic and commercial activities. At present, it is 20 km from Patna, 58 km from Muzaffarpur and 35 km from Vaishali. The importance of Hajipur increased after the construction of a road bridge over the Ganges river connecting Patna to North Bihar. To connect Hajipur to Siwan, Chhapra and Saran, there is a road bridge built on the river Gandak in 1814 and Jagjivan rail bridge. A new road bridge has been constructed recently while a new rail bridge is under construction at Gandak. The Digha-Sonpur rail-cum-road bridge over the Ganges river to connect Hajipur with Patna by rail has been constructed and trains are also moving. From Patna, Pataliputra Junction, the Pajja Ba Rasta can be transported by rail route towards Sonpur and Hajipur. Due to alluvial soil and fertile land, there has been a good development of horticulture agriculture. Hajipur has good reputation for Malabhog, Chinia and Alapan bananas and Mango Maldah, Sepia, Krishnabhog, Ladui Mithua, Dauhari varieties. Apart from this, the taste of juicy royal litchi does not let the summer here become boring. Hajipur becomes an important contact town during the Harihar Kshetra fair held at Sonpur.
Demography
Hindus and Muslims predominate in the city's population. Hindi or Urdu language is used as the medium of instruction. Hajipur had a population of 21398 in 1901, which increased to 147,688 in 2011. At present the number of males in the city is 78,047 (53%) and that of females is 69,641 (47%). 14.15% of the population is in the 0-6 age group. The literacy rate is close to the national average (60%). After becoming the headquarters of the East Central Railway zone on 8 September 1996, the demographic landscape of Hajipur has changed with the temporary residence of government and non-government servants of Railways and other national level institutions. Vaishali and the neighboring district are populated by locals in the city's population. Hajipur city area is divided into 39 wards. Hajipur Municipal Council looks after civic amenities and local roads.